सीएम शिवराज सिंह चौहान के 5 बड़े ऐलान- कॉलेज में प्रवेश पर छात्राओं को मिलेंगे 25000, नीमच में भी खुलेगा मेडिकल कॉलेज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। 8 मई मदर्स डे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को लेकर कई बड़े ऐलान किए। भोपाल में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि कक्षा 12 वीं पास कर कॉलेज में प्रवेश लेने वाली लाड़ली लक्ष्मियों को 25000 रूपए दो किस्तों में अलग से दिए जाएंगे।डमिशन लेने पर 12500 और पढ़ाई करने पर दूसरी किश्त मिलेगी।

सीएम शिवराज ने कहा कि डॉक्टर बनने में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 7-8 लाख रूपए फीस लगती है। मेडिकल, IIT-IIM या किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने पर लाड़ली लक्ष्मी की पूरी फीस राज्य सरकार भरेगी। हर साल 2 मई से 12 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाएगा। लाड़ली ई-संवाद एप बनाया है, जिससे जरूरत पड़ने पर बेटियाँ मुझसे सीधे संवाद कर सकें। जिस पंचायत में लाड़लियों का सम्मान होगा, जहाँ एक भी बाल विवाह नहीं होगा, शाला में लाड़लियों का शत्-प्रतिशत प्रवेश होगा, कोई लाड़ली कुपोषित नहीं होगी और कोई भी बालिका अपराध घटित नहीं होगा, ऐसी ग्राम पंचायतों को लाड़ली लक्ष्मी पंचायत घोषित किया जाएगा।

बता दे कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत वर्ष 2007 से अब तक 42.08 लाख से अधिक बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कक्षा 6, कक्षा 9वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं में प्रवेशित 9.05 लाख बालिकाओं को 231.07 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया।

वही मंदसौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त अंशदान से 270 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन किया और ऐलान किया कि ग्राम पंचायत दलोदा को नगर पंचायत बनाने और 8 दिसंबर को मंदसौर का गौरव दिवस मनाने की घोषणा की।वही कहा कि मंदसौर के बाद अब नीमच में भी शीघ्र मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन होगा पशुपतिनाथ की नगरी में शिवना नदी के शुद्धिकरण का अभियान चलया जाएगा। इसके लिए कार्य-योजना बनाकर राशि भी उपलब्ध कराई जायेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।