ABVP इंदौर महानगर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा संस्कार महाविद्यालय की मान्यता को रद्द करने हेतु ज्ञापन दिया गया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सोमवार रात धार रोड स्थित संस्कार कॉलेज के पास आगजनी की भीषण दुर्घटना घटित हुई इसमें कॉलेज एवं आस पास की दुकानें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

कॉलेज का भी अधिकतम भाग जल गया है अभाविप महानगर मंत्री लक्की आदिवालने बताया कि वर्तमान में संस्कार महाविद्यालय में 2000 से भी अधिक बच्चों के एडमिशन है.

कॉलेज शहर के लकड़ी मंडी क्षेत्र के अंदर प्रथम तल पर संचालित हो रहा हैं यह मध्य प्रदेश का एकमात्र ऐसा कॉलेज है जो प्रथम तल पर संचालित हो रहा है |

नीचे के तल पर व्यवसायिक लकड़ी की दुकानें हैं एवं चारों तरफ लकड़ी के बड़े -बड़े गोदाम (पीठे)हैं | यह क्षेत्र नगर निगम से लकड़ी व्यवसाय के लिए मान्यता प्राप्त है जहां पर कॉलेज संचालकों द्वारा झुठे एवं फर्जी दस्तावेजों को लगाकर मान्यता प्राप्त की गई है.

इस विषय पर विद्यार्थी परिषद द्वारा पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई थी परंतु अधिकारियों की मिलीभगत से आज दिनाँक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई. अगर यह हादसा रात्रि के स्थान पर दिन में होता तो ऐसी परिस्थिति में बड़ी जनहानि होने की संभावना थी.

इस विषय पर कार्यवाही करने हेतु अभाविप के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कुलपति महोदया को ज्ञापन दिया गया जिस पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए दिनाँक 11 मई को डीसीडीसी को जांच दल बनाकर निरीक्षण करने के आदेश दिए गए |

अभाविप के प्रतिनिधि मंडल महानगर सहमंत्री साक्षी व्यास , भूषण गहरवाल , रोहित मालवीय उपस्थित रहे|

यह प्रेस विज्ञप्ति महानगर कार्यालय मंत्री आयुष पाठक द्वारा जारी की गई है|

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।