इंदौर: बिजनेस स्टार्टअप के नाम पर दो महिलाओं से की 24 लाख की ठगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन दिनों स्टार्टअप नीति ही चर्चा में है। 13 मई को मप्र की स्टार्टअप नीति लांच हो रही है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे, लेकिन इसी बीच ठगोरे भी सक्रिय हो गए हैं।
खुद का बिजनेस स्टार्टअप शुरू करने के नाम पर ठगी की जा रही है। जयपुर व महाराष्ट्र की दो महिलाओं ने इंदौर की एक महिला से स्टार्टअप के नाम पर करीब 24 लाख रुपये ठग लिए।

जानकारी के मुताबिक ठगी की यह वारदात नेहरू नगर में रहने वाली रंजना बाकड़िया के साथ हुई। रंजना ने  ज्योति हुक्कू निवासी जयपुर और आसफा सैय्यद निवासी गोरेगांव मुंबई के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। रंजना ने पुलिस को बताया कि वह खुद का बिजनेस स्टार्टअप शुरू करना चाहती थी।

तभी उसकी मुलाकात ज्योति हुक्कू से हुई। जिसने उसकी एक अन्य महिला साथी आसफा सैय्यद से मुलाकात कराई। दोनों ने टू नेक्स्ट क्रिप्टो माइनिंग में निवेश का लालच दिया और रंजना से लाखों रुपये हड़प लिए। सोशल मीडिया पर फोटो बताए, एक लाख का प्रॉफिट भी दिया।
आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अपने कई फोटो बताए थे। जिसमें उन्होंने बहुत बड़ी कंपनी होने की बात कही थी। इस मामले में रुपये देने के दौरान आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिये रंजना के खाते में करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर भी किए थे, लेकिन रंजना से रुपये लेने के बाद दोनों महिलाओं ने रंजना का मोबाइल उठाना बंद कर दिए।
करीब 24 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस इस मामले में इंदौर के अन्य पीड़ितों को ढूंढ़ रही है। पुलिस ने बताया कि टू नेक्स्ट क्रिप्टो माइनिंग एक फर्जी कंपनी है।
इस पूरी गैंग की एक चैन है, जो देशभर में सक्रिय है। यह गैंग कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। गिरोह के लोग अब तक करोड़ों की ठगी कर चुके हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।