टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी सीरीज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले साल खेले गए टी20 विश्व कप में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले दौर से ही हारकर बाहर हो गई।

पाकिस्तान के खिलाफ लगातार जीत का रिकार्ड बनाने वाली टीम को पहली बार इस टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा। इस साल आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। टीम इंडिया इस बड़े टूर्नामेंट से पहले मेजबान के साथ इसी फार्मेट में सीरीज खेलेगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में खेलना है। जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट से ठीक पहले आस्ट्रेलिया की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच टी20 फार्मेट के तीन मैचों की सीरीज खेली जानी है। टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए टीम इंडिया कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली। भारत को टूर्नामेंट से पहले एशिया को छोड़ कुल 18 टी20 मुकाबलों में खेलना है। एशिया कप को भी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इसी फार्मेट में खेला जाना है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाना है। इसके बाद भारतीय टीम 9 जून से 19 जून के बीच घर पर साउथ अफ्रीका के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद आयरलैंड में दो टी20 मैच में टीम इंडिया को खेलना है।

foxsports.com.au की रिपोर्ट के मुतााबिक आस्ट्रेलिया की टीम कई लिमिडेट ओवर सीरीज में खेलने वाली है। टीम को जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंज, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और भारत के साथ में सीरीज में खेलना है। 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आस्ट्रेलिया की टीम सितंबर में जाएगी।”

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।