फोर फॉक्स बार में आबकारी नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर का सख्त रवैया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आबकारी विभाग की सब इंस्पेक्टर निलंबित तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी को वर्तमान प्रभार से हटाया गया 
इन्दौर। कलेक्टर मनीष सिंह ने विगत दिनों कॉमर्स हाउस रेसकोर्स रोड स्थित रेस्तरां बार फोर फॉक्स बार में हुई घटना तथा इसमें किये जा रहे आबकारी नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया है।
उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित आबकारी विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने आज आदेश जारी कर नियमों के पालन नहीं कराने के दोषी सब इंस्पेक्टर आबकारी शालिनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शालिनी सिंह को आबकारी नियंत्रण कक्ष से संबद्ध किया गया है। इसी तरह पलासिया क्षेत्र के सहायक जिला आबकारी बी.के. वर्मा को वर्तमान प्रभार से हटा दिया गया है। इन्हें सहायक आयुक्त आबकारी कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
ज्ञात रहे कि विगत दिनों फोर फॉक्स बार निर्धारित समय के पश्चात खुला पाया गया था। इस बार में मारपीट की घटना हुई थी। उन्होंने घटना के दोषियों के विरूद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह सिंह ने आबकारी विभाग को सख़्त निर्देश दिए हैं कि इन्दौर में संचालित विभिन्न मदिरा दुकानों और बार में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं।
कलेक्टर सिंह ने कहा है कि सभी पब और बार का संचालन आपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों द्वारा करना पाया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर द्वारा आबकारी विभाग को ताक़ीद दी गई है कि वे निगरानी बढ़ाएं और नियमों का पालन सुनिश्चित कराए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।