प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने आयोजित होंगे प्रशिक्षण शिविर 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। जिले के समस्त ग्रामों में प्राकृतिक कृषि के इच्छुक कृषकों के खेत पर प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन हेतु जिले को प्राकृतिक खेती का मॉडल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं को देखते हुए मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास योजना अंतर्गत एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय प्राकृतिक कृषि विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किये जा रहे है।
जिसमें उप संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा, उप संचालक उद्यानिकी, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, कृषि विज्ञान केन्द्र, समस्त विभागों के समन्वय से प्रशिक्षण आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं।

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में समस्त विभागों के फील्ड के अधिकारी/कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम एक प्रगतिशील कृषक जो प्राकृतिक खेती करने हेतु इच्छुक कृषक हो उन्हें आवश्यक रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
संकल्प पत्र भरवायें जायेंगे एवं पंजीयन लिंक http://mpnf.mpkrishi.org पर पंजीयन कराना होगा। इसके अतिरिक्त अन्य इच्छुक कृषकों हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा फील्ड में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक संकल्प पत्र एवं पंजीयन कार्य करवायेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को जनपद पंचायत सभाकक्ष सांवेर में 200 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रशिक्षण के को-ऑर्डिनेटर सहायक संचालक कृषि विकास प्रभारी अधिकारी विकासखण्ड सांवेर श्री संदीप यादव रहेंगे। इसी प्रकार 26 मई को जनपद पंचायत सभाकक्ष देपालपुर में 200 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रशिक्षण के को-ऑर्डिनेटर सहायक संचालक कृषि प्रभारी अधिकारी विकासखण्ड देपालपुर श्री गोपेश पाठक रहेंगे।
उप संचालक कृषि एवं परियोजना संचालक आत्मा जिला इन्दौर समन्वय कर उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करायेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।