मध्यप्रदेश की आज की ख़ास हिंदी ख़बरें – MP Top News

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

MP News in Hindi-1

अब मैनुअल चालान व्यवस्था बंद

 वित्त विभाग द्वारा एक जून २०२२ से मैनुअल चालान को पूर्णत: बंद कर दिया जाएगा। अब चालान जमा करने की ओटीसी सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शिका जारी कर दी गई है। दरअसल साइबर ट्रेजरी के माध्यम से ऑनलाइन चालान जमा किए जाने के दौरान ऑनलाइन पेमेंट में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग द्वारा ओवर दी काउंटर- ओटीसी की सुविधा विकसित की है। वित्त विभाग के संचालनालय कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश के वेबपोर्टल पर चालान ऑनलाइन भरने के बाद जमाकर्ता चालान का प्रिंट निकालकर बैंक में नगद या चैक के माध्यम से जमा कर सकेगा, साथ ही जमाकर्ता द्वारा भरे गए चालान की संपूर्ण जानकारी बैंक को भी ट्रांसफर की जाएगी। बैंक काउंटर पर केवल ऑनलाइन चालान द्वारा जनरेट यूआरएन क्रमांक की प्रविष्टि करने पर राशि जमा की जाएगी। ओटीसी की प्रक्रिया द्वारा कर एवं शुल्क जमाकर्ता राज्य के सभी विभागों के चालान ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। सभी चालान जमाकर्ता इस संबंध में जानकारी संबंधित कोषालय एवं बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। ओटीसी प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत चर्चा के लिए वल्लभ भवन कोषालय भोपाल में संबंधित बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए हेल्प नंबर १८००४१९८२४४ तथा कोषालय वल्लभ भवन के दूरभाष क्रमांक ०७५५-२६७६०४१ पर भी संपर्क किया जा सकता है।

MP News in Hindi-2

पंचायत चुनाव में ड्यूटी के कारण प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त

मध्य प्रदेश पंचायत एवं नगरीय निकाय के चलते सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए।

स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त करने संबंधी आदेश जारी किया गया। बता दें विभाग ने 1 मई 2022 से 9 जून 2022 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था। प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। वहीं, कुछ दिनों में नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो जाएगा। चुनाव की तैयारी और प्रशिक्षण के लिए आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग को शिक्षकों की छुट्टी निरस्त करने के लिए पत्र लिखा था। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टी निरस्त करने के आदेश जारी किए।

MP News in Hindi-3

पूर्व सीएम कमलनाथ का बीजेपी पर बड़ा आरोप, पंचायत चुनाव में खरीद-फरोख्त की आशंका जताई

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान होते ही आरोप शुरू हो गए हैं. पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने पंचायत चुनाव में खरीद फरोख्त की आशंका जताई है. उन्होंने कहा बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सारे हथकंडे अपना सकती है. चुनाव में जन-धन-बल दुरुपयोग हो सकता है.

मध्य प्रदेश में होने वाले पंचायतों निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने इस चुनाव में भी खरीद-फरोख्त की आशंका जाहिर की है. पूर्व सीएम कमलनाथ जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर भोपाल में उनकी मूर्ति पर नमन करने आए थे. उनके साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी थे. उस दौरान न्यूज 18 से उन्होंने खास बातचीत की.

शिवराज पर कसा तंज…
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने इसलिए ऐसा देश मिला जहां कोई समस्या नहीं थी. कृषि, गरीबी, उद्योग, संस्थाओं की समस्या नहीं थी. आज के भारत की नींव का पत्थर पं नेहरू ने रखा. जो लोग कहते हैं 70 साल में क्या हुआ. मैं तो उनसे पूछता हूं वह जिस स्कूल और कॉलेज में गए वह कांग्रेस ने बनाए थे. मैं तो शिवराज सिंह चौहान से कहता हूं कि जिस स्कूल और कॉलेज में वे पढ़े, वह भी कांग्रेस ने बनाए थे.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।