अपने बंजर गांव में 3.5 लाख पौधे लहलहाने वाले पद्मश्री पालीवाल शहर के पर्यावरण प्रेमियों से होंगे रूबरू 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

संस्था सेवा सुरभि एवं इन्दौर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब सभागृह में कल होगा आयोजन
इन्दौर। संस्था सेवा सुरभि एवं इन्दौर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावऱण दिवस के पहले, रविवार 29 मई को प्रेस क्लब के राजेन्द्र माथुर सभागृह में प्रातः 9.30 बजे पर्यावरण के सजग प्रहरी, राजस्थान के राजसमंद जिले के एक छोटे से गांव पिपलांत्री गांव में अपनी 18 वर्षीया बेटी किरण को खो देने के बाद उसकी स्मृति में गांव की प्रत्येक बालिका के जन्म पर 111 पौधे रोपने की किरण निधि योजना के सूत्रधार पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण पर केन्द्रित संवाद भी होगा। संस्था सेवा सुरभि के डॉ. ओ.पी. जोशी एवं कुमार सिद्धार्थ तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी एवं महासचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि सांसद शंकर लालवानी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पद्मश्री जनक पलटा, अनिल त्रिवेदी एवं शहर के अन्य गणमान्य तथा प्रबुद्धजन भी आमंत्रित किए गए हैं।
पद्मश्री पालीवाल का संक्षिप्त परिचय
पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल ने पर्यावरण और हरियाली की रक्षा के लिए अपने अथक परिश्रम से व्यक्तिगत पीड़ा को जनसेवा के संकल्प में बदलकर एक अनूठी मिसाल कायम की है। वे अपने गांव में एक श्रमजीवी खदान में मजदूर के रूप में कार्यरत रहे। एक जुझारू इंसान की सजगता और समर्पण की दास्तान इतनी प्रेरणादायी है कि पालीवाल को पद्मश्री सहित अनेक सम्मान और अलंकरण मिल चुके हैं। कौन बनेगा करोड़पति में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन भी उन्हें आमंत्रित कर उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा कर चुके हैं। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनके सेवा कार्यों के प्रशंसक रहे हैं। पालीवाल की प्रेरणा से उनके गांव में आज 3.5 लाख पेड़ लहलहा रहे हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।