भोपाल-खंडवा दो दर्दनाक सड़क हादसे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल में खड़े ट्रक में घुसी कार, रेलवे अफसर-प्रोफेसर भांजी की मौत; खंडवा में तेज रफ्तार कार पलटने से एक ही परिवार के तीन की गई जान  
मध्यप्रदेश में दो बड़े सड़क हादसों में 5 की मौत हो गई। भोपाल में हाईस्पीड कार ट्रक में घुसने से रेलवे के अफसर और उनकी प्रोफेसर भांजी की मौत हो गई। खंडवा में नई गाड़ी पलटने से दो भाई और एक मासूम बच्चे की जान चली गई।

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस के डीजीएम और उनकी प्रोफेसर भांजी सोमवार शाम शाजापुर से भोपाल लौट रहे थे। परवलिया थाने से 1 किमी आगे उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग्स फट गए।

परवलिया थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने बताया कि भोपाल के शाहपुरा निवासी 57 वर्षीय योगेश चौधरी सोमवार को मक्सी-पचौर के बीच बन रही रेलवे लाइन का निरीक्षण करने गए थे। वापस आते समय वह शासकीय महाविद्यालय शाजापुर में प्रोफेसर भांजी अनुभवा जैन (32) को साथ लेकर भोपाल आ रहे थे।

खंडवा में मासूम समेत 3 की मौत

खंडवा में ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार सड़क से उतरकर पलट गई। हादसे में 5 साल के बच्चे समेत दो भाइयों की मौत हो गई। घटना रोशनी गांव से चार किमी दूर बाराकुंड फाटक के पास हुई। परिवार नागपुर में रहता था। मूल रूप से रीवा के रहने वाले हैं। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।