शादी (marriage) वो संस्था है जिसमें बंधकर दो लोग जीवनभर साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन जैसे जैसे समय बदल रहा है, शादी की अवधारणा में भी तब्दीली आ रही है। अब कई लोग शादी को लेकर अनिश्चित हो रहे हैं। वो ये तय नहीं कर पाते कि शादी उनके लिए सही है या नहीं। शादी से विमुख होने वाले युवाओं की संख्या में भी इज़ाफ़ा हो रहा है।
खुद से शादी करेंगी क्षमा
जी हां..ये बाद सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लग सकती है लेकिन क्षमा बिंदु खुद के साथ ही शादी रचाने जा रही हैं। दरअसल क्षमा को किसी के साथ शादी नहीं करना था। लेकिन वो दुल्हन (bride) भी बनना चाहती थीं। इसी उहापोह के बीच उन्होने जो रास्ता निकाला, वो बहुत ही अनोखा है। क्षमा ने तय किया कि वो अपने साथ ही शादी करेंगी। हालांकि जब ये बात उन्होने अपने माता पिता को बताई तो वो हैरान रह गए। लेकिन बाद में वो भी अपनी बेटी की खुशी के लिए इसपर राज़ी हो गए।
आत्मप्रेम का अनूठा उदाहरण
क्षमा का ये फैसला एक तरफ जहां क्रांतिकारी है, वही आत्मप्रेम (self love) का बेहतरीण उदाहरण भी है। उन्होने स्व-विवाह के लिए पार्लर बुक किया है। वो पूरी सजधज के साथ मंडप में बैठैंगी। सिंदूर लगाने से लेकर फेरे लेने तक सारी परंपराएं निभाई जाएंगी। और इस तरह वो खुद से ही आजीवन प्रेम करने और साथ निभाने का वादा करेंगी। उनका कहना है कि ये अपने प्रति प्रतिबद्धता निभाने और आत्म स्वीकृति का भी एक तरीका है। ऐसे देश में जहां शादियों को पवित्र माना जाता है, वो आत्म प्रेम का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहती हैं। उन्होने कुछ रिसर्च भी की कि क्या ऐसा पहले कहीं हुआ है लेकिन उनके मुताबिक अपने देश में शायद ये अपनी तरह का पहला मामला होगा।
हनीमून पर जाएंगी गोवा
क्षमा की शादी एक मंदिर में होगी। जानकारी के मुताबिक उन्होने अपनी शादी के लिए गोत्री मंदिर चुना है और खुद के लिए पांच वचन भी लिखे हैं। मेहंदी की रस्म 9 जून को है और शादी 11 जून को शाम पांच बजे होगी। इस अनूठी शादी में शामिल होने के लिए परिजनों और दोस्तों को निमंत्रण भी भेज दिए गए हैं और जिसे भी इस बारे में पता चला वो सब आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। इस सेल्फ मैरिज या सोलोगेमी को लेकर क्षमा के साथ उसके आसपास के लोग भी उत्साहित हैं। शादी के बाद वो हनीमून (honeymoon) के लिए गोवा भी जाएंगी और करीब दो हफ्ते वहां रहेंगी। क्षमा एक प्राइवेट फर्म में काम करती हैं और उनके इस कदम के बाद अब सभी इस हौंसले की सराहना कर रहे हैं।


