कमलनाथ के करीबी मध्यप्रदेश के आईएएस वरदमूर्ति मिश्र ने दिया इस्तीफा, राजनीति में आने की अटकलें 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मप्र. प्रदेश के आईएएस अधिकारी वरदमूर्ति मिश्रा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है. लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे जल्द ही राजनीति में उतर सकते हैं.

वर्तमान में आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा खनिज निगम में कार्यकारी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे. मिश्रा 2014 बैच के आईएएस अधिकारी थे. लंबी लड़ाई के बाद मिश्रा को करीब दो महीने पहले ही आईएएस अवार्ड हुआ था. इससे पहले वे राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारी थे. वर्ष 1996 में राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित होकर डिप्टी कलेक्टर बने थे. उनकी छवि पब्लिक के बीच में जाकर काम करने की थी. मध्यप्रदेश के जिन इलाकों में मिश्रा पदस्थ रहे, वहां पब्लिक को उनसे मिलने में कोई परेशानी नहीं आती थी.

इस्तीफे के साथ तीन महीने का वेतन भी जमा कराया
आईएसएस वरदमूर्ति मिश्रा ने इस्तीफा देने के साथ ही तीन महीने का वेतन भी जमा करा दिया था. उनके अचानक इस्तीफा देने से चर्चाओं की बाजार गर्म हो गया है. इस बात की भी चर्चा है कि वे किसी पार्टी ज्वॉइन करने के बजाए खुद की पार्टी का गठन कर सकते हैं. या फिर पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक मिश्रा ने इस्तीफा बुधवार शाम मुख्य सचिव कार्यालय को भेज दिया है. उनके इस्तीफे से मंत्रालय में हड़कंप की स्थिति बन गई है.

कमलनाथ के करीबी थे मिश्रा
माना जाता है कि कांग्रेस सरकार में आईएएस मिश्रा मुख्यमंत्री कमलनाथ के बहुत करीब थे. इसी वजह से उन्हें नाथ ने अपना ओएसडी बनाया था. बाद में नाथ ने छिंदवाड़ा में यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी, जहां मिश्रा को बतौर रजिस्ट्रार नियुक्ति दी गई थी. भाजपा सरकार में वे वापस भोपाल आ गए थे.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।