इन्दौर। सुसाइड करने के उद्देश्य से एक युवक दो मंजिला मकान की छत पर पहुंच नीचे कूदने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने धैर्य और सूझबूझ के साथ कार्यवाही करते युवक की जान बचा ली। मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक दो मंजिला बिल्डिंग पर चढ़ कर वहां से नीचे कूद गया। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से उसकी जान बची और गंभीर हादसा होते-होते टल गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जिस कारण उसने यह कदम उठाया था।
घटना के अनुसार मल्हारगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई जब एक युवक सुसाइड करने के लिए दो मंजिल मकान के छत पर पहुंच गया और वो वहां सेे कूदने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान इकठ्ठी भीड़ के लोग उसे कूदने से मना करने लगे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे बातो में उलझाए रखा। वहीं कुछ लोग उपर छत पर पहुंचे युवक ने उन लोगों को छत पर देखते ही छलांग लगा दी। हालांकि नीचे पुलिसकर्मियों ने चादर खोलकर उसे जमीन पर गिरने से बचा लिया। इस तरह युवक की जान तो बच गई। पूछताछ में पता चला है कि युवक का नाम रमेश हैं और महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने भाई की पत्नी को भगाकर ले आया था। इसके चलते वह डिप्रेशन में था इसी के चलते उसने यह कदम उठाया फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।