खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगायी जाये सख्ती से रोक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जिले में प्राकृतिक खेती के लिये अधिक से अधिक किसानों को किया जाये तैयार
इंदौर। कलेक्टर मनीष सिंह ने आज सम्पन्न हुई समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टी.एल.) तथा अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में निर्देश दिये कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती से रोक लगाये। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाये, इस कार्य में लगे वाहनों को राजसात किया जाये। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्देश दिये कि जिले में प्राकृतिक खेती के लिये अधिक से अधिक किसानों को तैयार किया जाये, जिससे की आगामी खरीफ में प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़े।
 कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री पवन जैन, श्री अभय बेड़ेकर, श्री अजय देव शर्मा, श्री राजेश राठौर, श्री आर.एस. मण्डलौई, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती वंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभागों के अधिकारी नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों को देंखे और उनका त्वरित निराकरण करें। यह निराकरण संतुष्टिपूर्वक सकारात्मक रूप किया जाये। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये जिले में चल रहे अभियान को हर किसान तक पहुंचाया जाये। प्रत्येक गांव में दो से तीन ऐसे कृषक प्राकृतिक खेती के लिये वर्तमान में तैयार करें, जिनके पास गौवंश है। इन कृषकों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाये। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जेल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने जेलों के बंदियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उनका समुचित उपचार कराया जाये। आवश्यकता होने पर तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया जाये। कोई भी बंदी उपचार की सुविधा से वंचित नहीं रहे। बैठक में उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भांग मुन्नका बनाने वाली इकाईयों का निरीक्षण करें। अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई करें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।