जबलपुर : दिनदहाड़े चोरी की वारदात से फैली सनसनी, व्यापारी से 24 लाख रुपये लूटे, तलाश जारी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मालगुजार परिसर अमखेरा गोहलपुर में मोपेड सवार दो बदमाशों ने एक व्यापारी से 24 लाख रुपये लूट लिए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची परंतु तब तक लुटेरे भाग चुकेे थे। दिनदहाड़े व सरेराह हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लुटेरों की पतासाजी के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर ने बताया कि एक व्यापारी 24 लाख रुपये लेकर मोटरसाइकिल से था। वह मालगुजार परिसर के पास पहुंचा था तभी पीछा करते हुए मोपेड से पहुंचे दो बदमाशों ने बलपूर्वक उसके हाथ से नोटों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। लुटेरों को पकड़ने के लिए समूचे शहर में नाकाबंदी कराई गई है। जिले की सीमाओं पर भी पुलिस बल को अलर्ट किया गया है।

घटना के संबंध में पीडि़त व्यापारी मदनमहल आमनपुर कालीमठ निवासी राजकुमार तिवारी ने बताया कि मोबाइल विक्रेताओं के लिए वह कैरियर का काम करता है। जबलपुर से पैसे व आर्डर लेकर दिल्ली जाता है। वहां व्यापारियों को भुगतान कर मोबाइल एसेसरीज की खरीदी करता है। जबलपुर लौटकर मोबाइल एसेसरीज व्यापारियों को सौंप देता है।

शुक्रवार को जयंती काम्पलेक्स के मोबाइल कारोबारियों से पैसे एकत्र कर लेकर शाम 7.30 बजे की ट्रेन से दिल्ली जाने वाला था। जयंती काम्पलेक्स से निकलकर वह बुलबुल स्कूल के समीप गोहलपुर निवासी अपनी बहन के घर भोजन करने जा रहा था। मालगुजार परिसर पहुंचा पाया था तभी नीले रंग की मोपेड पर सवार दो लुटेरों ने बलपूर्वक उसका बैग लूट लिया। बैग में 24-25 लाख रुपये रखे थे।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राजकुमार तिवारी से घटना के संबंध में पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। नीले रंग की मोपेड पर सवार दो लुटेरे राजकुमार से नोटों से भरा बैग छीनते नजर आए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज में उनका हुलिया स्पष्ट नजर आ रहा है। लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व्यापारियों से पूछताछ की जा रही है कि किस आधार पर लाखों रुपये नकद लेकर ट्रेन से यात्रा करने वाला था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।