‘मां-पापा आप चाहते थे कि मैं मर जाऊं, तो मैं मर रही हूं’, पिता को वीडियो मैसेज भेज चंबल नदी में कूदी नवविवाहिता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

नागदा में एक 22 वर्षीय पूनम शनिवार सुबह 5.30 बजे अपने परिजनों को वीडियो मैसेज भेजकर चंबल नदी में कूद गई। वीडियो मैसेज में उसने कहा है, ”मां-पापा आप चाहते थे कि मैं मर जाऊ, तो मैं मर रही हूं।

उज्जैन के नागदा में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने शनिवार सुबह कथित तौर पर चंबल नदी में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले महिला ने अपने माता-पिता को एक वीडियो मैसेज भेजकर अपने मरने की सूचना दे दी थी। पुलिस महिला के शव की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, नागदा में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता पूनम शनिवार सुबह 5.30 बजे अपने परिजनों को वीडियो मैसेज भेजकर चंबल नदी में कूद गई। वीडियो मैसेज में उसने कहा है, ”मां-पापा आप चाहते थे कि मैं मर जाऊं, तो मैं मर रही हूं”।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो चंबल नदी के नायन घाट पर बनाया गया था, इसके बाद से परिजन महिला की तलाश में जुट गए। वह जब वीडियो में नजर आ रहे नायन घाट पर पहुंचे तो उन्हें वहां उसकी चुनरी, मोबाइल और चप्पल मिलीं। इसके बाद घटना की सूचना बिरलाग्राम पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी। विवाहिता को खोजने के लिए उज्जैन से तैराक दल भी बुलाया गया, लेकिन अब रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

मिली जानकारी अनुसार, विवाहित महिला बड़ावदा की रहने वाली है। कुछ माह पहले ही उसका विवाह एबीसी लाइन निवासी सूरजसिंह सिसौदिया से हुआ था। फिलहाल विवाहिता की तलाश जारी है। पुलिस ने चंबल तट पर मिले मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

बिरलाग्राम थाना प्रभारी के अनुसार, 22 वर्षीय पूनम पिता सूरजसिंह सिसौदिया शनिवार सुबह 5 बजे घर की कुंडी बाहर से लगाकर कहीं चली गई थी। सुबह 5.30 बजे करीब उसने एक वीडियो मैसेज अपने परिजनों को भेजा, जिसमें उसने आत्महत्या की बात कही है। फिलहाल गोताखोरों की मदद लेकर तलाश किया जा रहा है। नदी के पास मिले मोबाइल को जब्त कर डिटेल निकली जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।