Indore News – कल इंदौर से रायपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की केबिन से निकला धुंआ, डीजीसीए ने लिया संज्ञान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

2 जुलाई को स्पाइसजेट के विमान में निकला था धुआं
5 जुलाई को विस्तारा फ्लाइट के इंजन में आई थी खराबी

Indore News in Hindi। इंदौर से रायपुर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में केबिन से धुआं निकलने की घटना सामने आई है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया कि केबिन क्रू ने केबिन से धुआं निकलने की सूचना दी.

डीजीसीए ने बताया, “रायपुर-इंदौर इंडिगो उड़ान (A320Neo फ्लाइट) के केबिन क्रू ने 5 जुलाई को लैंडिंग के बाद टैक्सी इन के दौरान उसके केबिन से धुआं निकलने की सूचना दी थी.”

इसके अलावा बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा की एक फ्लाइट के इंजन में भी लैंडिंग के समय खराबी आ गई थी. उसे भी 5 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर टो ट्रक द्वारा लैंड कराया गया था. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित थे.

2 जुलाई को स्पाइसजेट के विमान में धुआं  

इससे पहले जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट 2 जुलाई को यात्रियों द्वारा विमान में धुएं का दावा करने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटी थी. स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, विमान के अंदर धुएं का पता तब चला जब विमान 5000 फीट की ऊंचाई से गुजर रहा था.

डीजीसीए ने देरी पर लिया था संज्ञान

डीजीसीए ने देश भर में कई उड़ानों में देरी के बाद इंडिगो के संचालन का संज्ञान लिया था. सूत्रों के अनुसार, इसके लिए चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता को बाधा का प्राथमिक कारण बताया गया था.

डीजीसीए के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया, “नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो के संचालन का कड़ा संज्ञान लिया है और देश भर में भारी उड़ान देरी के पीछे स्पष्टीकरण मांगा है.”

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो की केवल 45 प्रतिशत उड़ानें शनिवार (2 जुलाई) को निर्धारित प्रस्थान समय के 15 मिनट के भीतर समय पर प्रदर्शन करने में सक्षम थीं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।