पानी के तेज बहाव में कागज की नाव की तरह बह गई लग्जरी कार, 4 लोग सवार थे, कड़ी मशक्कत कर रेस्क्यू किया, वीडियो वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर में बुधवार को तेज बारिश देखने को मिली. यहां तेज बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई. बुधवार की देर रात यहां एक लग्जरी कार भी तेज पानी के बहाव में कागज की नाव की तरह बह गई. कार में 4 लोग सवार थे. मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार सवार लोगों को बाहर निकाला. गुरुवार सुबह 8 बजे तक चौबीस घंटे में करीब 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई.

शहर के मध्य इलाके में स्थित चंद्रभागा पुल पर जलजमाव के कारण वाहन भी डूब गए. तेज बारिश और आंधी तूफान के चलते नया पीठा रोड पर पेड़ भी गिर गया. यह पेड़ कई वाहनों के ऊपर गिरा. इसमें कई वाहन भी छतिग्रस्त हो गए. इलाके के रहवासी, निगमकर्मी और पुलिस कर्मियों ने मिलकर पेड़ को गाड़ियों के ऊपर से हटाया. मौसम विभाग ने भी बारिश की चेतावनी कर दी है. बता दें कि बुधवार रात अचानक तेज बारिश शुरु हुई जो गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे तक जारी रही. बारिश से पहले बदलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक ने अपनी दस्तक दी.

कलेक्टर समेत निगम कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
बुधवार देर रात अचानक हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए. बारिश अधिक होने और जलजमाव होने से इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने रात को ही निगम अफसरों को अलर्ट किया. रात में ही निगम कंट्रोल रूम से कई अधिकारी पहुंच गए और लगातार जलनिकासी को लेकर मैदानी अमले को निर्देश देते रहे. सड़कों के किनारे लगे चैंबर खोले ताकि पानी का बहाव न रुके.

कार बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बता दें कि बुधवार की रात शुरू हुई भारी बारिश के बाद एक कार बह गई. मध्य इलाके में तेज बारिश के कारण पानी भर गया है. इसी दौरान एक लग्जरी कार यहां से गुजरी. जो तेज पानी के बहाव में फंस गई. इसके बाद यह कार पानी के साथ नाव की तरह बहने लगी. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवाल 4 लोगों को बाहर निकाला. साथ ही वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया.

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सुबह होते ही एमपीईबी ने काम शुरू कर दिया. बिजली कंपनी के पीआरओ अवधेश शर्मा के अनुसार शहर में पांच से ज्यादा जगह बिजली कंपनी की टीमें नगर निगम के साथ मिलकर सुधार कार्य कर रही हैं. निगम की टीमें लाइन पर गिरे पेड़ों को हटा रही हैं. इसके बाद लाइन सुधार किया जा रहा है, आसमानी बिजली कड़कने से फीडर बंद किए गए थे.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।