रतलाम : मासूम बच्चों को पकड़कर करता था अप्राकृतिक कृत्य, कई बच्चों को बनाया शिकार, गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

रतलाम शहर की दीनदयाल नगर पुलिस ने टाटानगर निवासी एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो नन्हे मासूम बच्चों को पकड़ कर उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। यह शख्स कई बच्चों को अपना शिकार बना चुका था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दीनदयाल नगर निवासी एक व्यक्ति का 11 साल का बेटा दो-तीन दिन से डरा-सहमा दिखाई दे रहा था। बच्चे के माता-पिता ने बच्चे से जब प्यार से पूछा तो बच्चे ने डरते-डरते बताया कि मंगलवार को वह अपने एक दोस्त के साथ पतंग उडा रहा था। पतंग टीटी नगर निवासी इम्तियाज की छत पर जाकर अटक गई। जब ये दोनों बच्चे अपनी पतंग लेने वहां पहुंचे, तो उसने बच्चों को भीतर बुलाया और दरवाजा बन्द कर दिया। दरवाजा बन्द करने के बाद वह बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। दोनो बच्चें किसी तरह वहां से बच कर भागे।

कई बार ‘गंदा काम’ कर चुका है इम्तियाज
बाद में बच्चे के दोस्त ने उसे बताया कि यह व्यक्ति उसके साथ कई बार अप्राकृतिक कृत्य कर चुका है और यह बात किसी को बताने पर बच्चे और उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी देता है। इसी डर से दूसरे बच्चे ने अब तक किसी को यह बात नहीं बताई थी। अपने 11 वर्षीय बच्चे की बात सुनकर उसके माता पिता सन्न रह गए। उन्होंने बच्चे के दोस्त के माता-पिता को भी इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद दोनों बच्चों के घरवालों ने दीनदयाल नगर थाने पहुंच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस थाना दीनदयाल नगर पर बच्चों के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी इम्तियाज खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे रिमाण्ड पर लिया गया है। बताया जाता है कि उक्त आरोपी ने और भी नन्हे बच्चों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।