कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर,जबलपुर और छिंदवाड़ा के तीन नगर निगम भाजपा से छीने

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

-पहले चरण के सभी 11 नगर निगम पर पिछली बार भाजपा
का कब्जा था, इस बार भाजपा से चार नगर निगम छिने
-कमलनाथ के नेतृत्व में 23 साल के सबसे शानदार प्रदर्शन की ओर बढ़ रही कांग्रेस
मध्य प्रदेश के 11 नगर निगमों के लिए पहले चरण में हुई मतगणना के बाद ग्वालियर में कांग्रेस की शोभा सिकरवार, जबलपुर में जगत बहादुर सिंह अन्नू और छिंदवाड़ा में विक्रम अहाके ने शानदार जीत दर्ज की है। इस तरह 11 नगर निगम में से 3 नगर निगम में कांग्रेस के प्रत्याशियों को सफलता मिली है।
कांग्रेस मीडिया विभाग ने चुनाव परिणाम के बाद जारी बयान में यह बात कही। पिछली बार नगर निगम चुनाव में प्रदेश के सभी 16 नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। इनमें से 11 नगर निगम पर आज मतगणना हुई और भारतीय जनता पार्टी के हाथ से चार नगर निगम निकल गए।
ग्वालियर नगर निगम की सीट पर कांग्रेस पार्टी ने 57 साल में पहली बार जीत दर्ज की है। जबलपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी ने 23 साल बाद जीत दर्ज की है। वह छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस पार्टी ने पहली बार जीत दर्ज की है। अब तक प्राप्त परिणामों के मुताबिक जबलपुर में कांग्रेस के 32 पार्षद, छिंदवाड़ा में 26 पार्षद और ग्वालियर में 24 पार्षद विजयी हुए हैं। सभी 11 नगर निगमों के परिणाम देखें तो कांग्रेस पार्टी ने पार्षदों की जीत के मामले में 2015 के चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस पार्टी यद्यपि 3 नगर निगम जीती है, लेकिन जनता को स्पष्ट है की बुरहानपुर और उज्जैन नगर निगम में जनता ने वोट कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी को ही दिया था, लेकिन जो परिणाम सामने आए हैं, उसमें प्रशासन का दुरुपयोग स्पष्ट नजर आता है।
कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने चुनाव प्रचार किया था। श्री कमलनाथ ने स्वयं को नगर निगम चुनावों तक सीमित रखा था और नगरपालिका तथा नगर परिषद के चुनाव में वह स्वयं प्रचार करने नहीं गए थे। यहां चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं की थी और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का पूरा समर्थन प्राप्त था।
आगामी 20 जुलाई को शेष पांच नगर निगम और शेष नगर निकाय के परिणाम भी घोषित होने हैं। पार्टी को पूरी आशा है इन नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी।
अगर 1999 के बाद से नगर निगम के चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सर्वश्रेष्ठ परिणामों की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने 1999 में 2 सीट भोपाल और जबलपुर, 2004 चुनाव में भोपाल और देवास, 2009 नगर निगम चुनाव में देवास, उज्जैन और कटनी तथा 2015 कोई सीट नहीं जीती थी। जबकि अब 2022 मैं सिर्फ 11 नगर निगम के परिणाम घोषित होने पर ही कांग्रेस पार्टी तीन नगर निगम जीत चुकी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।