योगासन, मलखंब और रोलर स्केटिंग राष्ट्रीय खेलों में शामिल, हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल और नौकायन बाहर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Sports News. योगासन और मलखंब को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। ऐसे में अब इन दोनों ही प्राचीन खेलों को 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल किया गया है।
इसके अलावा रोलर स्केटिंग, सॉफ्टबॉल और सॉफ्ट टेनिस को भी शामिल किया गया है जबकि बीच हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल और नौकायन को बाहर कर दिया गया है।
योगासन और मलखंब को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने की घोषणा करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान 36 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन होगा और 28 राज्य तथा आठ केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे।
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इस बार गुजरात के छह शहरों गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जा रहा है। इससे पहले केरल में 2015 में हुए पिछले राष्ट्रीय खेलों में 33 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था।
आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘ये अब तक के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल होंगे। इसकी तैयारियों में गुजरात सरकार लगी हुई है। इसमें ओलंपिक संघ उसका अच्छी तरह से साथ दे रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।