एक अगस्त से 24 घंटे खुला रहेगा इंदौर एयरपोर्ट, रनवे के टर्नपेड का काम पूरा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक अगस्त से 24 घंटे खुला रहेगा। रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच भी यहां विमान आ-जा सकेंगे। प्रधानमंत्री के नए विमान के लिए किया जा रहा रनवे के टर्नपेड बनाने का काम पूरा हो गया है। डीजीसीए को इसकी सूचना दी गई तो वहां से अनुमति मिल गई है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री का विमान प्रैक्टिस फ्लाइट के रूप में इंदौर भी आया था, लेकिन बिना उतरे ही रनवे के करीब तक आकर उड़ गया था। यह विमान रनवे पर उतर तो सकता है, लेकिन रनवे के आखिरी छोर पर जाने के बाद यूटर्न लेकर टर्मिनल तक आने के लिए वहां बने टर्नपेड की चौड़ाई कम है। इसे देखते हुए टर्नपेड की चौड़ाई को बढ़ाने के लिए दो करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए थे। इसमें टर्नपेड की चौड़ाई चार मीटर तक बढ़ाने का काम शामिल किया गया था। इस कारण 27 मार्च की रात से यहां काम शुरू करने के बाद रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया। काम को पूरा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय तय किया गया था। अब काम पूरा हो गया है। डीजीसीए को सूचना दी गई है तो वहां से रात को एयरपोर्ट खुला रखने और उड़ानों के संचालन की अनुमति दे दी गई है।

फिर मिलने लगेंगी रात की उड़ानें

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उड़ानों पर लगे प्रतिबंध के कारण इंदौर एयरपोर्ट को रोजाना 14 उड़ानों का नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों को पहले शुरू कर लिया था। लेकिन फिर भी करीब 10 उड़ानें बंद हो गई थीं। अब उम्मीद है कि अक्टूबर अंत से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में नई उड़ानों की घोषणा के साथ इंदौर को रात की उड़ानें दोबारा मिलेंगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।