Press "Enter" to skip to content

बारिश के मौसम में नीम की चाय पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी, मधुमेह रोगियों के लिए बहुत लाभकारी

Health News. मानसून का मौसम कई मौसमी बीमारियों को लेकर आता है। ये बीमारियां इम्यूनिटी को कमजोर करने के साथ आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

इस मौसम में नीम की चाय का सेवन करके इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। ये चाय शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है और कई बीमारियों से बचाती है।

नीम की चाय डायबिटीज के मरीज पिएं, तो उन्हें ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिल सकता है। नीम गुणों का भंडार है, जो स्किन और बालों से लेकर सेहत तक, कई समस्याएं दूर करने और आपको सेहतमंद रखने में मदद करती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

नीम की पत्तियों की चाय इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। मॉनसून में सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं जल्दी-जल्दी होने लगती हैं। ऐसे में दूध वाली चाय का सेवन कम करके नीम की पत्तियों की चाय ट्राई कर सकते हैं। ये चाय शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करती है। शाम या सुबह,कभी भी इस चाय का सेवन किया जा सकता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

अगर आप नीम की चाय पीते हैं, तो इससे आपको डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। नीम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

इस चाय में चीनी की जगह शहद या मेपल सिरप का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम की चाय का सेवन डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायता करता है।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

नीम की पत्तियों की चाय कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करती है। एक कप नीम की पत्तियों की चाय दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। नीम की चाय नियमित पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता हैं। ये चाय लिवर को भी मजबूत बनाती है।

कब्ज कम करती है

नीम की चाय का सेवन कब्ज कम करने में सहायक है। नीम की चाय नियमित रूप से पीने पर पेट साफ होता है। नीम में एंटी-वायरल गुण होने के कारण आंतों की समस्याओं को भी कम करने में मदद मिलती है। पेट की कई समस्याओं में नीम की चाय का सेवन किया जा सकता है।

शरीर को डिटॉक्सीफाई करे

नीम की पत्तियों की चाय शरीर को करने में मदद करती है। इसको पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। नीम की चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे स्किन पर चमक आती है।

Spread the love
More from Health NewsMore posts in Health News »