जिरेमी ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता स्वर्ण

sadbhawnapaati
1 Min Read

बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के जिरेमी लालरिंनुगा ने 67 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। जिरेमी ने कुल 300 किलो वजन उठाकर यह पदक जीता। जेरेमी ने स्नैच में रिकॉर्ड 140 किलो का वजन उठाया जबकि क्लीन एंड जर्क में वह 160 किलो भार उठाने में सफल रहे। इस प्रकार उन्होंने कुल 300 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

जेरेमी ने पिछले साल आयोजित राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में  पुरुषों की 67 किलो भारवर्ग में स्वर्ण मेडल जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया था। जिरेमी के इस स्वर्ण के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण मिला है। इससे पहले महिला वर्ग में मीराबाई चानू ने 49 किलो भारवर्ग में स्वर्ण जीता था।

Share This Article