राष्ट्रमण्डल खेल : सिंधु ने स्वर्ण पदक जीता 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। सिंधु ने महिला एकल के खिताबी मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से हराया। रियो ने पैर में लगी चोट के कारण बैंडेज बांधकर खेला पर इससे उनके जीत के इरादों पर प्रभाव नहीं पड़ा।
पहले गेम में उन्हें कनाडाई खिलाड़ी मिशेल ने कड़ी टक्कर दी पर दूसरे गेम में उसने गलतियां कर दीं जिसका लाभ सिंधु को मिला और उसने मुकाबला अपने नाम किया। वहीं भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या भी बढ़कर 19 हो गयी है। इसके अलावा भारत ने 15 रजत और 22 कांस्य पदक भी जीते हैं।
यह दूसरी बार है जब सिंधु राष्ट्रमण्डल खेलों की महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं। पिछली बार उसे साइना नेहवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सिंधु ने पहले गेम में मिशेल के खिलाफ आक्रामक शुरुआत करते हुए 3-1 की बढ़त ले ली।
इसके बाद मिचेल ने वापसी करते हुए 4-4 से स्कोर बराबरी पर ला दिया। इसके बाद सिंधु ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-13 से जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस स्वर्ण के साथ ही उन्होंने अब तक का अपना तीसरा पदक जीता। इससे पहले सिंधु ने ग्लासगो 2014 खेलों में कांस्य और राष्ट्रण्डल 2018 खेलों में रजत जीता था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।