लिफ्ट की डक्ट में गिरने से मासूम की मौत, दो घंटे बाद मिला शव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर की यह खबर सबको खासकर मासूम बच्चों के माता-पिताओं को अलर्ट करने वाली है, जहां खेलते-खेलते 3 साल के मासूम की जान चली गई। मां छोटे बेटे को सुलाने में लगी थी, इसी दौरान 3 साल का बड़ा बेटा वहां से उठकर खेलने चल गया।

मासूम खेलते-खेलते लिफ्ट के लिए खोदी गई डक्ट में गिर गया, जहां पानी भरा हुआ था। सिर में चोट लगने और डूबने से उसकी मौत हो गई। दो घंटे बाद लिफ्ट के बनाई डक्ट में उसका शव मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना सोमवार शाम मनभावन नगर की है। पलासिया पुलिस के मुताबिक मनभावन नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मुन्ना निगवाल और उसकी पत्नी चौकीदारी करते हैं।

सोमवार शाम करीब 4 बजे कुछ देर के लिए मजदूर चाय पीने गए थे। मुन्ना भी उनके साथ चला गया था। घर पर उसकी पत्नी, बड़ा बेटा राजवीर (3) और छोटा बेटा (1) था। मां छोटे बेटे को सुला रही थी।

बड़ा बेटा भी पास में ही था। अचानक वह खेलने चला गया। मां ने पलटकर देखा तो बेटा वहां नहीं था। उसने बेटे को आवाज लगाई पर उसने जवाब नहीं दिया।

मां ने उसे यहां-वहां ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिला। मासूम राजवीर के पिता और उनके परिचित राजवीर को ढूंढते हुए दो किमी दूर तक चले गए। खजराना चौराहे पर भी काफी ढूंढा। रास्ते में आते-जाते कई लोगों को मोबाइल पर फोटो दिखाकर पूछते रहे।

पर बच्चे का कोई पता नहीं चला। दो-तीन घंटे तक ढूंढने के बाद भी जब नहीं मिला तो सभी लिफ्ट की डक्ट के यहां आकर बैठ गए। तभी एक परिचित की नजर नीचे गई। तो वहां राजवीर का शव दिखाई दिया। आसपास काम करने वाले मजदूरों को नीचे उतारा और वहां से बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे।

सोमवार को ही खोली थी डक्ट

निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन में लिफ्ट लगना थी। इसलिए 7 से 8 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा गया था। इसमें उपकरण लगाने के लिए सोमवार को ही इसका कवर खोला गया था।

यहां लिफ्ट लगाने वाली टीम भी पहुंची थी। जो लिफ्ट लगाने के लिए उपकरण लेकर आई थी। उनके जाने के कुछ देर बाद ही यह घटना हो गई।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।