Rahul Gandhi News – भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी की सभा केवल उज्जैन में ही होगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मालवा का सेंटर होने से चयन, कांग्रेसी जुटे तैयारियों में
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra। भारत जोड़ो यात्रा के तहत मध्य प्रदेश में केवल उज्जैन में ही राहुल गांधी की सभा होगी। बाकी जिलों, शहरों व अंचल में से राहुल गांधी केवल यात्रा के रूप में ही गुजरेंगे। बताया जा रहा है कि उज्जैन मालवा का सेंटर है। इसलिए यहां सभा करना तय हुआ है। बहरहाल कांग्रेसी सभा को वृहद रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस ने 7 सितंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। शेड्यूल के हिसाब से गांधी इस यात्रा के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी पैदल-पैदल चलेंगे। ये यात्रा 24-25 नवंबर को बुरहानपुर जिले से मप्र में प्रवेश करेगी। मप्र में यात्रा करीब 16 दिन तक रहेगी और 386 किमी की दूरी तय करेगी।

सभा के लिए मैदान की तलाश

उज्जैन में यात्रा 30 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच में पहुंचेगी। राहुल गांधी सांवेर में रात्रि विश्राम कर पैदल-पैदल कांग्रेसियों के साथ उज्जैन पहुंचेंगे। इससे पहले वे इंदौर रोड के किसी एक स्थान पर भोजन भी करेंगे। उज्जैन पहुंचने पर राहुल गांधी सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने जाएंगे और इसके बाद यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
सभा नानाखेड़ा स्टेडियम, सामाजिक न्याय परिसर या फिर दशहरा मैदान में से किसी एक स्थान पर हो सकती है। यात्रा के समन्वयक व तराना विधायक महेश परमार ने बताया मप्र में राहुल गांधी की सभा केवल उज्जैन में ही होने जा रही है।
चूंकि उज्जैन मालवा का सेंटर है, बाबा महाकालेश्वर यहां विराजमान है और कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं का विश्वास है, इसलिए ही उज्जैन का चयन जनसभा के लिए किया गया है। यात्रा के सह समन्वयक राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि उज्जैन में सभा के बाद यात्रा आगर रोड की तरफ आगे बढ़ेगी।
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। अगले दिन सुबह यात्रा घट्टिया होते हुए आगर पहुंचेगी। वहां से सुसनेर होकर राजस्थान पहुंचेगी। यात्रा के मप्र में प्रवेश करते ही मप्र कांग्रेस कमेटी की तरफ यात्रा में 100 पदयात्री शामिल रहेंगे। मप्र में यात्रा का रूट बोडरली, छैगांव माखन, सनावद, बड़वाह, इंदौर, उज्जैन, आगर, सुसनेर होते हुए राजस्थान का है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।