कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह का मुख्यमंत्री पर हमला, कहा – मर्द के बच्चे हो तो कलेक्टर, एसपी और सीसीएफ को सस्पेंड करो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

अमर्यादित बयान से शिवराज को ललकारा

भोपाल। शिवराज सिंह पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं। छोटे-छोटे अधिकारियों को सस्पेंड कर रहे हैं। यह चौथी घटना है। मुख्यमंत्री मैं हाथ जोड़कर कह रहा हूं अगर आप मर्द के बच्चे हो तो कलेक्टर एसपी को सस्पेंड करो।
बोलते हो ना कि मैं किसान की औलाद हूं ऐसा है तो आज किसान की सुरक्षा कर। यह विवादित बयान बरघाट के कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने दिया है।
अब उनके इस विवादित बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में विधायक काकोड़िया का विवादित बयान यही नहीं रुक रहा है।
अर्जुन सिंह काकोड़िया पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन के धोबी सर्रा सर्किल के गोडेगांव गए थे। यहां उन्होंने बाघ के हमले से जान गंवाने वाले ग्रामीण के परिजनों से मुलाकात की। इसी दौरान अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज को लेकर यह विवादित बयान दिया।
शिवराज सिंह पूरे जिले में घूम रहे हैं। छोटे-छोटे अधिकारियों को सस्पेंड कर रहे हैं। यह चौथी घटना है। माननीय मुख्यमंत्री जी, मैं हाथ जोड़कर कह रहा हूं, अगर आप मर्द के बच्चे हो तो कलेक्टर, एसपी और सीसीएफ को सस्पेंड करो।
बोलते हो ना कि मैं किसान की औलाद हूं, ऐसा है तो आज किसान की सुरक्षा कर…। यहां पर 24 घंटे लाइट चाहिए, दिन और रात में भी लाइट चाहिए। यह नौटंकी करने की जरूरत नहीं है।
छोटों को सस्पेंड करने की जरूरत नहीं है। हमको अब जड़ पर वार करना पड़ेगा। यह छोटे-छोटे कर्मचारियों से हमको कोई मतलब नहीं। असली हरामखोरों के चेहरों को देखो जरा।

मुझसे जो बन पढ़ रहा है कर रहा हूं, जो जनता कहेगी में उनके साथ हूं। विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने वन विभाग के अफसरों के लिए अपशब्द भी कहे।

विधायक ने दी सफाई
विवादित बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद जब विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया से बात की गई तो उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए सफाई दी।

उन्होंने कहा जो काम नहीं करता है हराम की तनखा लेता है उसे ही तो हम हरामखोर कहते हैं। गांव में अब भी बाघ घूम रहा है। चार लोगों को बाघ मार चुका है फिर भी विभाग के अधिकारी उसे नहीं पकड़ पा रहे हैं। कलेक्टर फोन तक नहीं उठाता है। ऐसे अधिकारियों के बारे में क्या कहा जाए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।