महाराष्ट्र के व्यापारी के साथ 3.90 लाख कि साईबर ठगी – अजमेर के समाजसेवी हरदेव सिंह चौहान ने दिलाया न्यायपूर्ण समाधान

Padma
By
Padma1992
Soshal life home work
2 Min Read

अजमेर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के खोखर निवासी पशु व्यापारी सलीम शेख पुत्र बनेमिया शेख (आयु 46 वर्ष) के साथ अजमेर में ₹3.90 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, अजमेर जिले के श्रीनगर गांव (किशनगढ़ रोड) निवासी निलेश खटिक उर्फ गुरु भाई, जो श्री गोट फ़ार्म के नाम से बकरा  फार्म चलाता है, ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने बहुत कम दामों में बकरे-बकरियां बेचने का दावा किया था। वीडियो देखकर प्रभावित होकर व्यापारी सलीम शेख अजमेर पहुंचे और आरोपी से सौदा तय किया।

सौदा तय होने के बाद, सलीम शेख ने कुल ₹3.70 लाख ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (14 बार) के माध्यम से और ₹20,000 नकद देकर कुल ₹3.90 लाख का भुगतान किया। लेकिन आरोपी ने न तो पशु दिए और न ही रकम लौटाई।
राशि की मांग करने पर आरोपी ने जान से मारने कि धमकी दी और अभद्र व्यवहार किया।

पीड़ित व्यापारी ने इस घटना की जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी एवं उपमुख्य टिकट निरीक्षक (अजमेर मंडल) हरदेव सिंह चौहान को दी। चौहान ने 03 अक्टूबर को साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवाई तथा तत्पश्चात लगातार दो दिनों तक मुख्य आरोपी निलेश , हस्तीमल दायमा एवं उसके साथियों से संपर्क कर मध्यस्थता और समझौता प्रक्रिया शुरू की।

मामले में सहयोग हेतु मुख्य टिकट निरीक्षक (सेवानिवृत्त) अब्दुल सलीम भाटी (निवासी किशनगढ़) का भी योगदान रहा। दोनों अधिकारियों के प्रयासों से आपसी राजीनामा हुआ, जिसके तहत आरोपी पक्ष ने पीड़ित व्यापारी को पुर्व वृत्ति सौदे के अनुसार ₹3.25 लाख के पशु दिए तथा शेष ₹65,000 ऑनलाइन वापस लौटाए। व्यापारी सलीम शेख ने न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर उपमुख्य टिकट निरीक्षक हरदेव सिंह चौहान और सेवानिवृत्त मुख्य टिकट निरीक्षक अब्दुल सलीम भाटी का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
Soshal life home work