Rishi Kapoor की लाडली का 40वां बर्थडे आज, Ranbeer Aliya और Nitu Kapoor ने Riddhima को दिया सरप्राइज|

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

बॉलीवुड के चिंटू जी यानी ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की लाडली रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपना जन्मदिन (Riddhima Kapoor Sahni’s 40th birthday) मना रही है. इस बर्थडे पर रिद्धिमा के पास उनके पापा नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार ने उनके 40वें बर्थडे को खास मनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. भाई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों ने उनके बर्थडे पर उन्हें खास सरप्राइज दिया. रिद्धिमा ने इस सरप्राइज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे सबसे अच्छा बर्थडे सरप्राइज बताया और सभी का शुक्रिया किया.

वीडियो को देखने के बाद रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) रुक नहीं पाईं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी को जाहिर किया . दरअसल, रणबीर, आलिया, नीतू, रिद्धिमा के पति भरत साहनी, अधार जैन, अरमान जैन और परिवार के अन्य सदस्य और दोस्त ‘आप जैसा कोई मेरे जीवन में’ गीत की धुन पर थिरकते हुए रिद्धिमा को बर्थडे सरप्राइज दे रहे हैं. वीडियो में डांस करते हुए रणबीर-आलिया सेम कलर के आउटफिट्स कैरी किए हुए हैं. रिद्धिमा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, बेस्ट बर्थडे सरप्राइज आप सभी का शुक्रिया. इस वीडियो में उन्होंने 40 लोगों के टैग किया है. रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक और पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट नजर आ रही हैं. बर्थडे गर्ल ने घर में सेलिब्रेशन की इस झलक के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- फैमिली

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
10 Comments