ग्वालियर में आनंदपुर ट्रस्ट अस्पताल के सामने आज (मंगलवार) सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ महिलाएं और एक ऑटो चालक है। तीन अन्य को अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत भी नाजुक है। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं।
ऑटाे नंबर (एमपी07आरए2329) को बस (एमपी07पी6882) ने टक्कर मार दी। ऑटो ग्वालियर से मुरैना रोड पर चमन पार्क तरफ जा रहा था। इसमें आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए रसोई बनाने का काम करते थे और उसी के लिए जा रहे थे। बस मुरैना से ग्वालियर आ रही थी।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
ऑटो धर्मेंद्रसिंह परिहार के नाम पर है जबकि 55 सीटर बस अरुण गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है।
जानकारी के मुताबिक पुरानी छावनी थाना क्षेत्र इलाके में बस और ऑटो के बीच भारी टक्कर में 9 महिला और एक ऑटो चालक की मौत हो गई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया है। वही घटनास्थल पर पुलिस से आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालने का काम कर दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि 3 लोगों को गंभीर चोट आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[/expander_maker]
Excellent insights! Your breakdown of the topic is clear and concise. For further reading, check out this link: READ MORE. Let’s discuss!
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:сервис центры бытовой техники москва
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!