बड़ा हादसा टला : सड़क पर दौड़ती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, एक युवती गंभीर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 

Indore News in Hindi। शहर में सोमवार को बड़ा बस हादसा होते होते टल गया। दरअसल, यहां सड़क पर दौड़ती एक सिटी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में आगजनी की घटना के समय काफी संख्या में यात्री सवार थे। प्रत्यशक्षदर्शियों की मानें तो कुछ देर के लिए हालात ये हो गए थे कि चलती बस से कूद कूदकर यात्री अपनी जान बचा रहे थे। बस से कूदने वाले कई यात्रियों को चोटें भी आई हैं।

बता दें कि, बस में आगजनी की घटना शहर के गीता भवन चौराहे पर घटी है। वहीं चलती बस से कूदने की वजह से अधिकतर यात्रियों को तो मामूली चोटें आई हैं पर एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, चलती बस के अगले हिस्से में अचानक से धुआं उठने लगा था जिससे यात्रियों में अफसरा तफरी मच गई। इससे पहले कि सिटी बस चालक कुछ समझ कर बस को रोकता, अंदर बैठे यात्रियों ने कूदना शुरु कर दिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।