14 मार्च से मप्र में आप का चुनावी शंखनाद: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भोपाल से भरेंगे हुंकार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News in Hindi। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है हर राजनीतिक दल अपनी पकड़ मजबूत करने में लगा हुआ है। एक तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार ने हाल ही में अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया, जिसमें सभी को लुभाने की कोशिश की गई है। बजट में कई बड़े ऐलान किए गए है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सभी को साधने के लिए कई बड़े दावे करते नजर आ रहे है।
इन सबके बीच आम आदमी पार्टी ने भी मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में खासी टक्कर देखने को मिलेगी। हर बार कांग्रेस और बीजेपी में ही टक्कर देखी जाती है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी मध्य प्रदेश में अपनी ताकत दिखाने की पूरी तैयारी कर रही है।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 14 मार्च को भोपाल में हुंकार भरेंगे। आम आदमी पार्टी ने इस साल होने वाले एमपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सक्रियता बढ़ाने जा रही है। आम आदमी पार्टी आगामी 14 मार्च से प्रदेश में चुनाव का आगाज करेगी। भोपाल में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आएंगे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि, मार्च के अंत से आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश संगठन गठन की घोषणा की शुरुआत होगी। आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।