लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई : मानपुर टप्पे का पटवारी 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

जमीन बंटवारे का मामला निपटाने के लिए मांगे थे पच्चीस हजार

 
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने मानपुर में एक पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ग्राम खुर्दी में बंटवारे के मामले को निपटाने के लिए उसने 25 हजार रुपये की मांग की थी। दस हजार रुपये पहले ले चुका था।

जानकारी के अनुसार इंदौर जिले की महू तहसील के मानपुर टप्पे का मामला है। यहां के गांव खुर्दी के रहने वाले वीरेंद्र गुर्जर ने लोकायुक्त को शिकायत की थी।

इसमें बताया था कि उसका पिताजी दो भाई थे। जिनकी जमीन के बंटवारे का मामला लंबित था। जिसके लिए वह पटवारी चंद्रमोहन गर्ग से मिला था।
उसने इस एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी। मैंने दस हजार रुपये दे भी दिए, पर वह 15 हजार रुपये के बिना काम नहीं कर रहा था।

वीरेंद्र ने 24 मार्च को प्रमाणों के साथ लोकायुक्त पुलिस इंदौर को शिकायत कर दी। पड़ताल के बाद लोकायुक्त की टीम ने योजना बनाकर वीरेंद्र को पटवारी के पास भेजा।

जैसे ही पटवारी ने रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।