नगर निगम की कार्रवाई : निर्माण अवधि समाप्ति के बाद बन रही छह मंजिला इमारत को किया जमींदोज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News in Hindi। केलोद करताल में अवैध रूप से छह मंजिला इमारत बनाई जा रही थी। नगर निगम की रिमूवल टीम ने मंगलवार सुबह इसे ढहाया। अनुमति की समय सीमा खत्म होने के बाद इसे बनाया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक केलोद करताल में एसजे टाइम स्क्वेयर सोसायटी में यह निर्माण किया जा रहा था। यहां पर पूर्व में बने दो ब्लॉक में लोग रह रहे हैं। वहीं तीसरे ब्लाक का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। मंगलवार सुबह 9 बजे निगम की रिमूवल टीम जैसे ही उस सोसायटी में पहुंची तो हड़कंप मच गया।

कोई कुछ समझ ही नहीं सका कि क्या हो रहा है। रिमूवल टीम ने तीन पोकलेन व तीन जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से बन रहे छह मंजिला भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस सोसायटी में 20 हजार वर्ग फीट पर तीनों ब्लॉक का निर्माण हुआ है। बताया जा रहा है कि निगम ने इस मामले में बिल्डर को कई बार नोटिस भी दिया था, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहा था।

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक शांति कंस्ट्रक्शन कंपनी को वर्ष 2014 में तीन ब्लॉक में छह-छह मंजिला भवन बनाने की अनुमति दी थी। बिल्डर राजेंद्र अग्रवाल ने दो ब्लॉक तो पहले बना लिए थे, लेकिन तीसरे ब्लॉक का निर्माण अब किया जा रहा था, जबकि नियमानुसार निर्माण अनुमति मिलने के तीन साल के अंदर ही भवन बनाना जरूरी है।

ऐसे में पूर्व में दी गई निर्माण अनुमति की समय सीमा खत्म होने के बाद बिल्डर को भवन निर्माण के लिए नए सिरे से अनुमति लेना थी।

पूर्व में निगम से ली गई अनुमति के आधार पर ही बिल्डर तीसरे ब्लॉक का निर्माण करवा रहा था, जो कि नियमानुसार गलत था। यही वजह है कि मंगलवार को निगम की रिमूवल टीम ने अवैध रूप से बनाए जा रहे भवन को तोड़ा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।