मतदाताओं को जागरूक करने के लिये बनाई गई कार्ययोजना 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की व्यापक तैयारियां जारी है। इस निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान के लिये ग्रामीण को प्रोत्साहित करने के लिये कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अनुसार मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी विभिन्न गतिविधियां मतदान दिवस तक लगातार जारी रहेंगी।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  30 मई से 5 जून तक ईवीएम का प्रदर्शन हाट बाजारों, चौराहों आदि स्थान पर किया जायेगा। जिला स्वीप आईकान के माध्यम से मतदान संबंधी संदेश का प्रसारण होगा। शतायु एवं दिव्यांग मतदाताओं का चयन होगा। उन्हें मतदान तिथि से अवगत कराकर मतदान हेतु आमंत्रण दिया जायेगा और वोट करने की अपील की जायेगी। गर्भवती, धात्री महिला मतदाताओं का चयन करके उन्हें भी मतदान हेतु प्रेरित करने की कार्रवाई की जायेगी।
राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों बैठकों का आयोजन कर आयोग के नवाचारों एवं निर्देशों से अवगत कराया जायेगा। दिव्यांग मतदाताओं हेतु सुगम मतदान केंद्रों के स्थापना की जायेगी। उनके लिये न्यूनतम मुलभूत सुविधाओं की उपब्धता सुनिश्चित होगी।थर्ड जेंडर मतदाताओं को भी मतदान  हेतु आमंत्रण दिया जायेगा। मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं का आकलन होगा लो-टर्न आउट, जेंडर रेशों गेप एवं ईपी गेप वाले मतदान केंद्रों की पहचान की जायेगी। बुद्धिजीवी एवं राय बनाने वाले वर्ग के साथ बैठक की जायेगी। सार्वजनिक स्थल पर कोविड-19 से बचाव एवं सुविधाओं की जानकारी दी जायेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।