प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया देपालपुर में शिव महापुराण कथा आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट कर चर्चा भी की

इन्दौर। इन्दौर जिले के देपालपुर स्थित 24 अवतार मंदिर प्रांगण में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता, उपमहानिरीक्षक चन्द्रशेखर सोलंकी तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बी.एस. विरदे आज देपालपुर पहुंचे। उन्होंने यहां होने वाली शिव पुराण कथा के संदर्भ में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया देपालपुर में शिव महापुराण कथा आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा 

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग सिस्टम एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी एवं इलेक्ट्रिकल सेफ्टी का विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अधिकारियों ने पार्किंग स्थल, मंच और पंडाल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट कर चर्चा भी की।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।