इंदौर जू में जल्द आ सकते है अफ्रीकन के जोड़े

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ महीनों में इंदौर जू में जल्द ही लोग अफ्रीकन जेब्रा को भी निहार पाएंगे। प्रदेश अब तक किसी भी जू में अफ्रीकन जेब्रा का में जोड़ा नहीं है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोसले जू से इंदौर जू जेब्रा का यह जोड़ा आ रहा है। खास बात यह है कि ये जेब्रा इजराइल से पहले मुंबई जू आएंगे, इसके बाद इसे इंदौर जू लाया जाएगा। कोरोना के कारण इस पूरी प्रक्रिया में अभी दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इंदौर जू प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया कि कोरोना के कारण हालांकि अभी सभी प्रकार की गतिविधियां बंद हैं, लेकिन जेब्रा को इंदौर जू में लाने की तैयारी चल रही है। जेब्रा के जोड़े के लिए बाड़ा बनाने का काम भी चल रहा है। हालांकि इन्हें यहां लाने के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी की अनुमति से लगेगी। जू अथॉरिटी की बैठक होने के बाद इस काम में तेजी आ सकती है जेब्रा को यहां लाने में अभी दो से तीन महीने का समय लग सकता है। विदेशी जमी से जेब्रा के तीन जोड़े मुंबई जू पहुंचेंगे। यहां से एक जोड़ा हमें मिलेगा। डॉक्टर यादव ने बताया कि अभी चिड़ियाघर में साढ़े 600 से ज्यादा अलग-अलग प्राणी हैं। हाथी मोती के साथ ही 11 लॉयन हैं। प्रजाति की बात करें तो यहां पर 60 से ज्यादा प्रकार की प्रजाति हैं। उन्होंने बताया कि इन जेब्रा को औसत आयु करीब 19,20 साल होती है। झुंड में रहने वाले इन प्राणियों के शरीर पर काली सफेद धारियां होती हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।