2 साल बाद मंगलवार को जमेगा होली का रंग निकलेगी गेर, प्रशासन ने की व्यवस्थाएं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर. इंदौर में मंगलवार 22 मार्च को उत्साह और उल्लास के साथ परंपरागत रूप से रंग पंचमी की गेर निकाली जाएगी।
नागरिकों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर मार्ग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है।
जिला प्रशासन इन्दौर द्वारा समाज के सभी वर्गों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत गेर निकालने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
प्रशासन द्वारा गेर के उन मार्गों पर जहां अभी विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं, को छोड़कर अन्य वैकल्पिक मार्गों से गेर निकालने की व्यवस्थाएं की गई हैं।
गेर निकालने में किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्माण कार्य चल रहे मार्गों पर निषेध किया गया है। प्रशासन का सभी वर्गों से पूरा तालमेल है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।