"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
The Archies movie: नेपोटिज्म बॉलीवुड के लिए नासूर है. इसकी वजह से एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जान गई. उसके बाद से सवालों को घेरे में आया बॉलीवुड आज तक उबर नहीं पाया है. आज भी बॉलीवुड की साख दांव पर लगी हुई है.
उसके मुकाबले साउथ सिनेमा बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. हिंदी पट्टी के लोग न सिर्फ साउथ की फिल्में बड़े पैमाने पर देख रहे हैं, बल्कि उसकी खुलकर तारीफ भी कर रहे हैं.
इसके विपरीत सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग लिख रहे हैं. बायकॉट कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्म पिटती जा रही हैं, ये तो अलग बात है.
इसके बावजूद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तथाकथित कर्णधारों के कानों तले जू अभी भी नहीं रेंग रही है. यदि ऐसा होता, तो एक ही फिल्म में तीन स्टारकिड्स को लॉन्च करने का जोखिम कोई भी फिल्म मेकर नहीं लेता, जो जावेद अख्तर की सुपुत्री जोया अख्तर ने लिया है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ रिलीज होने वाली है.
फिल्म मेकर जोया अख्तर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया है. उनकी यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. टीजर के साथ-साथ फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है.
इसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को पोज करते देखा जा सकता है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के ग्रैंडसन अगस्त्या नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर लीड रोल में हैं.
तीनों स्टार किड्स इस फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. अभी तक फिल्म मेकर करण जौहर को नेपोटिज्म का सबसे बड़ा संरक्षक माना जाता रहा है.
लेकिन जोया तो उनसे कई कदम आगे निकलते हुए तीन स्टारकिड्स को लॉन्च कर रही है, ऐसे में उनको क्या कहा जाए, ये समझ से परे हैं. लेकिन इतना कहा जा सकता है कि जब देश में इतना टैलेंट है, तो आपको सितारों के बच्चे ही क्यों दिखते हैं?
क्या इन फिल्म मेकर पर कोई दबाव होता है, जो ये किसी फिल्मी सितारे के बच्चे, नाती, पोते को अपनी फिल्मों में मौका देने के लिए मजबूर होते हैं.
या फिर इनको इस बात का डर होता है कि कहीं कोई टैलेंटेड एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में न आ जाए और इनकी पोल खोल दे. जैसा कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था. उसे नेचुरल एक्टिंग करने वाले कलाकार की प्रतिभा से हर कोई वाकिफ था.
तभी तो पहले गैंग बनाकर इन लोगों ने उसे अपने पाले में करने की कोशिश की, लेकिन जब लगा कि इसकी प्रतिभा को होल्ड कर पाना इनके बस का नहीं है, तो उसके खिलाफ एकजुट होकर प्रतिक्रिया करने लगे. पहले उसे अपने प्रोडक्शन हाउस से बाहर निकाला, फिर फिल्मों से बाहर निकालते गए.
परिणाम क्या हुआ, एक टैलेंटेड सितारा असमय दुनिया से अलविदा कह गया. लेकिन उसके जाने के बाद जो जागरूकता आई, वो आज भी कायम है, लोग बॉलीवुड के खिलाफ मुखर हैं.
बताते चलें कि फिल्म ‘आर्चीज कॉमिक्स’ के कैरेक्टर्स और स्टोरीज का इंडियन एडेप्टेशन है. पोस्टर और टीजर में देखा जा सकता है कि फिल्म की स्टारकास्ट ने 1960 के दशक के अटायर पहने हुए हैं.
फिल्म को अगले साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. फिल्म में आर्ची और उसके दोस्तों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है. टीजर के बैकग्राउंड में फिल्म का दोस्तीभरा गाना भी सुनने को मिल रहा है.
अगस्त्या ने फिल्म में ‘आर्ची’, खुशी ने ‘बेटी’ और सुहाना ने ‘वेरोनिका’ का रोल प्ले किया है. इन तीनों स्टार किड्स के अलावा फिल्म में डॉट, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. सातों एक्टर्स आर्चीज के किरदार निभाते नजर आएंगे.
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।