भारी खींचातानी और घमासान के बाद आखिरकार नाम फाइनल – पुष्यमित्र भार्गव बने इंदौर भाजपा महापौर प्रत्याशी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

संघ को भी करना पड़ी जद्दोजहद

इंदौर। महापौर पद के प्रत्याशी के लिए चल रहे घमासान के बाद पार्टी ने पुष्यमित्र भार्गव के नाम पर अंतिम सहमति बानी है। भार्गव इस वक्त सरकार की और से अतिरिक्त महाधिवक्ता इंदौर उच्च न्यायालय के पद पर नियुक्त हे।

एक नजर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यानुभव, शिक्षा एवं राजनीतिक उपलब्धियों पर

जन्मतिथि- 01.01.1982

शैक्षणिक योग्यता:

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ लॉ इंदौर से M.Phil (Law).
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ लॉ इंदौर से LL.M in Business Law.
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ लॉ इंदौर से Bachelor of Laws B.A.LL.B (Hons.) पांच वर्षीय डिग्री कोर्स।
गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई (एशियन स्कूल ऑफ साइबर लॉ) से Diploma in Cyber Law.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से Certificate Course in Journalism and Mass Communication.

कार्यानुभव –
06.06.2020 से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खण्डपीठ में सबसे युवा अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत |
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खण्डपीठ में वर्ष 2015-2018 तक सबसे युवा उप-महाधिवक्ता के पद पर दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वाहन।
वर्ष 2003 से 2004 तक मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के इंदौर खण्डपीठ में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पीयूष माथुर (पूर्व न्यायाधीश, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय) के साथ एक प्रशिक्षु अधिवक्ता के रूप में कार्य किया।
मध्यप्रदेश और उत्तर पूर्व के अनेक सुदूरवर्ती गांवों में कानूनी साक्षरता शिविरों का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया।

राजनैतिक उपलब्धियां

बाल्यवस्था से राष्ट्रसेवा और राष्ट्रप्रेम की विचारधारा के कारण विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आत्मीय जुड़ाव जिसमे निष्ठापूर्वक सेवा करते हुए एक सदस्य से लेकर महाविद्यालय एवम विश्वविद्यालय अध्ययनशाला के अध्यक्ष पद पर रहते हुए इंदौर की तरुणाई को संगठन से जोड़ने के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में गोवाहाटी में 2005 से 2007 तक युवाओं में ना केवल राष्ट्रवाद की विचारधारा को जगाया बल्कि युवाओं के एक विशाल जनसैलाब को abvp का सदस्य बनाकर असम में परिषद का झंडा बुलंद किया।

ABVP के इंदौर संयोजक और मध्यभारत प्रान्त SFD प्रमुख के रूप में इंदौर विश्वविद्यालय में ABVP की नींव मजबूत करने हेतु शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र-छात्राओं को ABVP से जोड़ने की कठिन चुनोती को पूर्ण किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में वर्षों के अनुभव, ज़मीनी जुड़ाव एवम युवाओं से प्रत्यक्ष संपर्क के कारण,भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देश के युवाओं में देशभक्ति की वैचारिक क्रांति का संचार करने के दायित्व का पूर्ण निष्ठा और सफलता से निष्पादन।

भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अनुराग ठाकुर के साथ राष्ट्रीय एकता यात्रा” में वाहिनी संयोजक के रूप में लाखों युवाओं का सफल नेतृत्व।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।