नकली देहज के आरोपों के बाद सरकार ने बदली मंशा कन्या विवाह योजना में अब सामान की जगह मिलेगा पैसा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

सीएम बोले- 50 हजार रुपए का चेक देंगे; एक हजार रुपए होगी बुजुर्गों की पेंशन

MP News in Hindi. मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब सामान की जगह 50 हजार रुपए का चेक दिया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ये बड़ी घोषणा की है। उन्होंने योजना में सामान खरीदी में गड़बड़ी की आशंका के चलते ये फैसला लिया है। वे शुक्रवार को खरगोन में ‘लाडली बहना’ और पेसा एक्स को लेकर जागरुकता कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन 1000 रुपए महीना करने की भी घोषणा की।

सीएम शिवराज ने कार्यक्रम में 240 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 30 हजार से ज्यादा हितग्राही और ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने लाडली बहना योजना के तहत ईकेवाईसी के नाम पर रुपए मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उन्होंने मंच से ही कलेक्टर और संभाग आयुक्त को इसके निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि पेसा एक्ट किसी के खिलाफ नहीं है, यह आदिवासी भाइयों को और मजबूत करने के लिए बनाया गया है।

बहनों ने भेंट की 10 मीटर लंबी राखी
इससे पहले आजीविका मिशन की बहनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्हें 10 मीटर लंबी राखी भेंट की गई। कलेक्टर ने उन्हें शिवलिंग भेंट किया। जबकि बंजारा समाज ने नगाड़ा भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने मंच पर ही नगाड़ा बजाया। सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी देखी। इसके बाद मंच पर कन्या पूजन किया।

इधर, बैलगाड़ी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, पोहे का लिया आनंद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार को धार जिले के दौरे पर रहे। यहां वे मॉर्निंग वॉक पर निकले और एक दुकान पर पोहे का आनंद लिया। इसके बाद वे मनावर पहुंचे और यहां बैलगाड़ी हांकी। वे बैलगाड़ी पर सवार होकर बूथ तक पहुंचे। दरअसल, पूरे प्रदेश में भाजपा ने बूथ विस्तारक योजना 2-0 अभियान की शुरुआत की है, जिसमें प्रदेश सहित देश के बडे़ नेता बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ ही हितग्राही सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इसी के तहत वे मनावर पहुंचे थे।

कमलनाथ और दिग्विजय जैसे लोग दिनभर झूठ बोलते हैं: वीडी
वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस 24 घंटे झूठ पर काम करती है। मोदी के नेतृत्व में देश जिस प्रकार से हर वर्ग, समाज को साथ में लेकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रहा है, तुम्हारे झूठ से न प्रदेश चलेगा और न देश चलेगा। कांग्रेस एक्सपोज हो गई है। कांग्रेस अस्तित्व खो रही है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे लोग दिनभर झूठ बोलते है। वर्ष 2003 के पहले की स्थिति जनता ने प्रदेश की देखी है, अब बेहतर विकास हुआ है। बीच में 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही, तब दिग्विजय सिंह के इशारे पर कमलनाथ की सरकार चल रही थी। लेकिन अब विकास पूरे प्रदेश में हो रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।