यूपी के बाद अब एमपी में ‘बुलडोजर” की एंट्री 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

‘बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा’, विधायक रामेश्वर शर्मा ने लगाए होर्डिंग्स, कांग्रेस बोली सब चुनावी इंवेट

 
भोपाल. मध्य प्रदेश में दुष्कर्म, आगजनी करने वाले आरोपियों के घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस पर रामेश्वर शर्मा ने “बुलडोजर मामा” के होर्डिग्स लगाए है। इस पर कांग्रेस ने तंज कस लिखा है कि यह कुर्सी बचाने की कोशिश है। सब चुनावी इवेंट है।

रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन सहित कई जगहों पर होर्डिंग्स लगाए है। इस पर नारे लिखे है कि बहन बेटी की इज्जत से जिसने किया खिलवाड़, बुलडोजर पहुंचेगा उसके द्वार…। बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा। रामेश्वर शर्मा ने इन होर्डिंग्स पर कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के लिए मोम से कोमल और अपराधियों के लिए बुलडोजर है। अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने के लिए रामेश्वर शर्मा ने सीएम का आभार व्यक्त किया है। बता दें प्रदेश में अपराधियों पर हो रही कार्रवाई पर शिवराज सिंह चौहान की उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की राह पर चलने की चर्चा की जा रही है। यूपी में सीएम योगी ने भी अपराधियों के घर पर बुलडोजर जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है।

खूब चर्चा में हैं यूपी के बाबा बुलडोजर

यूपी में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भी सीएम योगी का बुलडोजर देशभर में चर्चा में रहा। चुनाव परिणाम के बाद योगी के प्रशंसकों ने बुलडोजर को उनकी जीत के प्रतीक के तौर पर पेश किया। योगी को अब ‘बुलडोजर बाबा’ के नए नाम से भी जाना जाने लगा है। यही बुलडोजर अब मप्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के उपयोग में लाया जा रहा है।

कांग्रेस बोली कुर्सी बचाने योगी की राह पर

होर्डिंग पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि कुर्सी बचाने के लिये मामा अब योगी की राह पर चले है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ो में मध्यप्रदेश मामा के राज में बहन-बेटियों से अत्याचार में देश में नं.1 हैं। प्रतिदिन 23 बेटियां होती है अत्याचार का शिकार। 15 वर्षों में भी सुरक्षा नही दे पाये, अब चले बुलडोजर के नाम पर गुमराह कर रहे।

सलूजा ने कहा कि कई भाजपा नेताओ के नाम भी दुष्कर्म की घटनाओं में सामने आये है, क्या उनके घर से बुलडोज़र चलाकर शुरुआत होगी…? उन्होंने सीएम से पूछा कि माफियाओं के लिये जो 10 फीट का गड्डा खोदा था, उसका क्या हुआ, क्या उसे बुलडोजर से भर दिया। सलूजा ने कहा कि यह सब चुनावी इवेंट है। बेहतर हो बेटियों को सबसे पहले सुरक्षा दो।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।