देश में सबसे अधिक टैक्स भरने वाले अभिनेता बने अक्षय कुमार, आयकर विभाग ने दिया सम्मान पत्र

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्सर चर्चा में बने रहते है। अभिनेता एक बार सुर्खियों में है। इस बार वो किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि किसी दूसरी वजह से चर्चा में है।

अभिनेता को हाल ही में आयकर विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। अक्षय कुमार एक बार फिर देश में सबसे अधिक टैक्स भरने वाले अभिनेता बन गए है। अभिनेता इस वक्त अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में है।

अक्षय कुमार सबसे अधिक टैक्स पे करते है। जिसके लिए उन्हें आयकर विभाग ने एक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है। अभिनेता की अनुपस्थिति के कारण इस सम्मान पत्र को उनकी टीम ने कलेक्ट किया है। अभिनेता पिछले पांच सालों से लगातार सबसे अधिक टैक्स भरते आ रहे है। जिससे वो सबसे अधिक टैक्स देने वालों की लिस्ट में शामिल हो चुके है। हाल ही में अभिनेता को करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ देखा गया था। जहां अभिनेता ने कई टॉपिक्स पर बात किया था।

अगर हम बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता की आगामी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ है। जो 11 अगस्त को रिलीज होगी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा अभिनेता ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में भी अपने अहम किरदार में नजर आएंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।