जायंट्स के तीन संगठनों की शपथ विधि के साथ ही जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की फेडरेशन-7 के काउंसिल सदस्यों का शपथ विधि समारोह फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एस.पी. चतुर्वेदी (मथुरा) एवं सेंट्रल कमेटी के सदस्य श्याम गोयल के आतिथ्य में हिंदी साहित्य समिति के सभागृह में संपन्न हुआ।
अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मालवा एवं मालवा सहेली ग्रुप के नए संचालक मंडल का शपथ विधि समारोह भी इस अवसर पर संपन्न हुआ। शपथ के साथ ही पहले सेवा प्रकल्प के तहत जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई।
जायंट्स प्रार्थना के साथ शुरू हुए इस समारोह में अतिथियों का स्वागत सुनील पांडे, संगीता बाकलीवाल, अनिल व्यास, प्रभा गंगवाल, नीलेश मंगल, कल्पना गंगवाल, अमित सक्सेना, रजनी झांझरी, आर.पी. गर्ग एवं गीता शर्मा ने किया।
फेडरेशन की काउंसिल मीटिंग को मुख्य अतिथि एस.पी. चतुर्वेदी, श्याम गोयल, दिलीप तलरेजा, डॉ. श्रीमती जी.के. मल्होत्रा, विनोद गुप्त आदि ने संबोधित किया और फाउंडेशन की सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मालवा एवं मालवा सहेली ग्रुप के संचालक मंडल को फेडरेशन अध्यक्ष गोविंद गोयल एवं यूनिट डायरेक्टर रमणिकलाल सोनी ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वय अनिल व्यास एवं श्रीमती प्रभा गंगवाल ने वर्षभर के सेवा कार्यों का विवरण दिया।
शपथ के तुरंत बाद सेवा प्रकल्प के तहत जरूरतमंद महिला को ब्रांडेड सिलाई मशीन एन.एल. जैन के संयोजन में भेंट की गई। अतिथियों को स्मृति चिन्ह मंचासीन पदाधिकारियों ने भेंट किए।
संचालन देवेन्द्र जैन एवं रश्मि जैन ने किया। आभार माना श्रीमती कल्पना गंगवाल ने।
कार्यक्रम में ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, कटनी, सतना, डबरा, मुरवारा एवं इन्दौर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समापन  अवसर पर मुख्य अतिथि चतुर्वेदी ने वर्षभर के सेवा कार्यों के लिए दिशा निर्देश भी दिए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।