‘रमता जोगी’ पर झूमकर नाचे अनिल कपूर, पत्नी सुनीता कपूर ने बताया ‘पागल पति’

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को 19 मई को 37 साल पूरे हो गए। इस मौके पर सुनीता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पति का डांस करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया।
वेडिंग ऐनिवर्सरी के मौके पर सुनीता ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियोज शेयर किए। इसमें अनिल अपनी पत्नी के लिए ‘रमता जोगी’ पर झूमकर और एनर्जी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर साफ है कि कहीं पार्टी हो रही है और वहां कई लोग नजर आ रहे हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

सुनीता ने अनिल को कहा थैंक्‍यू
‘रमता जोगी’ अनिल की ही 1999 में आई हिट म्‍यूजिकल फिल्म ‘ताल’ का गाना है। वीडियो शेयर करते हुए सुनीता ने कैप्शन दिया, ‘मेरे पागल पति। अद्भुत 37 वर्षों के लिए थैंक्‍यू। मेरा मनोरंजन करते रहें। हमेशा के लिए प्यार।’
अनिल ने भी शेयर किए फोटोज
अनिल और सुनीता को महीप कपूर, फराह खान और भाग्यश्री जैसे सिलेब्‍स समेत तमाम फैंस ने सालगिरह की बधाई दी है। अनिल कपूर ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पर थ्रोबैक फोटोज शेयर किए हैं। बता दें, अनिल और सुनीता की शादी 19 मई 1984 को हुई थी।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।