एक और बड़ी उपलब्धि : एमएस धोनी ने T20 क्रिकेट में पूरे किए 7000 रन, इस मामले में बने भारत के पहले खिलाड़ी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से फिनिशर का रोल निभाया।
एमएस धोनी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के मैच में एक बड़ी उपलब्धि को हासिल करने में सफल हुए।

चेन्नई की टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टी20 क्रिकेट में 7000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और वे ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 के सातवें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 6 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 रन बनाने में सफल रहे। एमएस धोनी ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा।

इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइकरेट 266.67 का था। इसी दौरान जब एमएस धोनी ने 12 रन के निजी स्कोर पर रहते हुए पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा तो वे टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने वाले छठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए।

इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल समेत घरेलू क्रिकेट को मिलाकर एमएस धोनी ने टी20 क्रिकेट में 7000 रनों का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाया है, जबकि सिर्फ पांच भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे पहले इस उपलब्धि को हासिल किया है, जिनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना और रोबिन उथप्पा का नाम शामिल है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।