अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट में खरीदा आलीशान स्काईविला, जानिए कितनी है कीमत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर रियल लाइफ में भी किसी इश्कजादे से कम नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किए नौ साल हो गए हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में की हैं।

अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों आए दिन एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। इसके अलावा दोनों वेकेशन और डेट्स पर भी स्पॉट होते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते अब किसी से छिपे नहीं हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर कई बार खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया है। अब अर्जुन मलाइका के पड़ोसी हो गए हैं। अर्जुन ने नया घर खरीदा है। इसको लेकर अभिनेता एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

अर्जुन कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक आलीशान स्काई विला लिया है। अर्जुन का ये नया आशियाना अब बांद्रा में है। अभिनेता ने जिस बिल्डिंग में घर लिया है वो 25 मंजिला है, जिसमें 81 स्काई विला है।
एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा कि ‘वो रिश्ते में हमेशा एक दायरा बनाकर रखते हैं। अपने साथी को पूरा सम्मान देते हैं। इसके साथ ही अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं, क्योंकि हर किसी की अपनी लाइफ होती है। सबका अपना पास्ट होता है।
अर्जुन से पहले सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका ने भी इधर घर लिया था। अर्जुन ने जहां घर खरीदा है वो 81 ऑरिएट नाम की बिल्डिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यहां से मुंबई के खूबसूरत नजारे दिखते हैं। इसमें मिनी गोल्फ एरिया भी है। अभिनेता के घर की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।