यूएई में होगा एशिया कप : गांगुली

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Sports News. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा है कि एशिया कप का आयोजन भारत में नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा। वहीं इससे पहले श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने देश में जारी खराब आर्थिक हालातों को देखते हुए एशिया कप की मेजबानी में असमर्थता जाहिर कर दी थी। तब अटकलें थीं कि अब भारत में यह टूर्नामेंट हो सकता है पर गांगुली के बयान के बाद ऐसी सभी अटकलों पर विराम लग गया। गांगुली ने बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल मीटिंग के बाद कहा कि यह टूर्नामेंट यूएई में होना इसलिए भी तय है क्योंकि इस मौसम में वहां बारिश नहीं होती है। यूएई के अलावा बांग्लादेश का नाम भी मेजबानी की दौड़ में शामिल था। एशिया कप 2022 में इस बार 6 टीम भाग लेंगी। श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया था। साल 1984 में शुरुआत के बाद से ही अब तक 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ है। इसे सबसे अधिक सात बार भारतीय टीम ने जीता है।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।