विधानसभा 3 को मिलेगी 50 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की सौगात, बुधवार को मंत्री भूपेंद्र सिंह करेंगे भूमिपूजन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

2 मुख्य सड़क के साथ एमजी रोड थाने के निर्माण से मिलेगी बड़ी राहत

इन्दौर। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह आज शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन के लिए आएंगे। सबसे पहले विधानसभा क्रमांक 3 में

मंत्री भूपेंद्र सिंह करोड़ो रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।  बुधवार दोपहर 3:30 बजे विशिष्ठ अतिथियो के साथ आम जनता की उपस्थिति में (मरीमाता चौराहा,इंदौर) पर भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न किया जाएगा।

विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय  लगातार अपने क्षेत्र में विकास की कर रहे है। इसके पूर्व भी कई विकास कार्यो को पूर्ण कर चुके है। एक बार फिर विधायक विजयवर्गीय ने जनभावनाओं को ध्यान में रखकर अपनी विधानसभा वासियों के लिए करोड़ो रुपये की मुख्य सड़क मरीमाता से लेकर राजवाड़ा तक बनवाने जा रहे है।

इस सड़क को 60 फीट एवं आगे 40 फ़ीट तक चोड़ा कर सड़क का नया निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विजयवर्गीय पूर्व में निगम के आला अधिकारियों के साथ दौरा करने के साथ बैठक भी कर चुके है।
क्षेत्रवासियों की समस्या को सूनकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी लगातार किया जा रहा है। सड़क के निर्माण में ₹ 12.40 करोड़ खर्च आएगा। इस सड़क के बनने के बाद क्षेत्रवासियों को काफी राहत भी मिलेगी।
विजयवर्गीय की इस क्षेत्र में यह सबसे बडी सौगात है जो रहवासियों के साथ व्यापारियों के लिए भी वरदान साबित होगी। मरीमाता मैन रोड़ से उज्जैन , एयरपोर्ट रोड़, राजवाड़ा, रामबाग, इमली बाजार सहित अन्य कई क्षेत्र सीधे इस सड़क से जुड़ जाएंगे।
ट्रैफिक की जटिल समस्या से भी छुटकारा पश्चिम क्षेत्र में बनने वाली इस सड़क से आम जनता को मिलेगा।

मंत्री सिंह इस सड़क के भूमिपूजन के साथ भूरी टेकरी से नेमावर रोड़ से आरटीओ की ओर जाने वाली सड़क का भूमिपूजन करेंगे। इस सड़क के निर्माण कार्य की मांग काफी लंबे समय से थी।

यह मुख्य मार्ग बनते ही बायपास से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा।  इस सड़क के निर्माण  में ₹42.16 करोड़ का खर्च आएगा।
इसी के साथ एमजी रोड़ स्थित थाने का  निर्माण  ₹ 1.06 करोड़ का किया जायेगा, जिसका भूमिपुजन भी मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा किया जाएगा।
कुलमिलाकर 55.59 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में किया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।