ऑस्ट्रेलिया ने जीता टी20 विश्वकप 2021, किस टीम को कितनी मिली प्राइज मनी जानें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

टी20 विश्वकप 2021 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम कर लिया। यह कंगारू टीम के लिए पहला मौका है जब वह टी20 विश्वकप की चैंपियन बनी है। इससे पहले साल 2010 में फाइनल में जरूर पहुँची थी लेकिन, इंग्लैंड के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार टीम ने अपना यह सपना पूरा कर लिया है।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे डेविड वॉर्नर और प्लेयर ऑफ द मैच बने मिशेल मार्श ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपनी टीम को यह खिताब दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। टी20 विश्वकप 2021 का खिताब जीतने के बाद कंगारू टीम को प्राइज मनी के रूप में 16 लाख यूएस डॉलर (11.91 करोड़) मिले हैं। वहीं रनर अप रही टीम न्यूजीलैंड को 8 लाख यूएस डॉलर (5.96 करोड़) से संतोष करना पड़ा है।
किस टीम को मिली कितनी प्राइज मनी
वहीं जो टीमें सेमीफाइनल में तो पहुँची लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई, यानी इंग्लैंड और पाकिस्तान टीम को 4 लाख यूएस डॉलर (2.98 करोड़) की इनामी राशि मिली। इसके अलावा सुपर 12 में प्रत्येक मैच जीतने वाली टीम को 40 हजार डॉलर (29.77 लाख रुपये) मिले। वहीं जो टीमें सुपर 12 से बाहर हो गईं उन्हें 70 हजार डॉलर (52.11 लाख) इनाम के रूप में मिले।
वहीं राउंड 1 में प्रत्येक मैच जीतने पर विजेता टीम को 40 हजार डॉलर (29.79 लाख करोड़ रुपए) का इनाम मिला और जो टीमें राउंड 1 से बाहर हो गईं, उन्हें 40 हजार डॉलर (29.79 लाख करोड़ रुपए) मिले।
टीम इंडिया को मिले लगभग 1 करोड़ रुपये
भारतीय टीम इस टी20 विश्वकप में भले ही सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी। लेकिन सुपर-12 में अपनी 3 जीत के लिए 120 हजार डॉलर इनामी राशि को पाने में कामयाब रही। इसके अलावा सुपर 12 से बाहर होने पर उसे 190 हजार डॉलर यानी 1.9 लाख डॉलर (तकरीबन 1.4 करोड़ रुपए) मिले।
IPL 2021 की विजेता टीम को मिली थी 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी
आपको बता दें कि टी20 विश्वकप 2021 में दी गई विजेता टीम को कुल इनामी राशि आईपीएल के लिहाज से काफी कम है। इस बार की चैंपियन बनी चेन्नई सुपर किंग्स को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये दिये गए थे। वहीं रनर अप को 12.5 करोड़ रुपये और तीसरे-चौथे स्थान में रहने वाली टीम को 8.75 करोड़ रुपये दिए गए थे। बहरहाल, टी20 का खिताब जीतना, अपने आप में बड़ी बात होती है, जिसके सामने ईनामी राशि का महत्व कुछ भी नहीं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।